|

शहर के इस थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


मृतक के पिता देवानंद, निवासी नेपाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा लक्ष्मण (16) यहां एक बिल्डिंग में खाना बनाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button