|

दफ्तरी बाहेती चौक क्षेत्र में 13 दिनों से जल संकट,स्थानीय नागरिकों ने दी चेतावनी

THE BIKANER NEWS:/बीकानेर, दिनांक: 23 मई 2026 बीकानेर:-फ्तरी बाहेती चैक स्थित चैधरी फोटोग्राफर / कमाण्डो जिम क्षेत्र में विगत लम्बे समय सेअंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने के कारण क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय नागरिक भागीरथ ने बताया कि क्षेत्र में पानी सप्लाई होने के बावजूद अंतिम छोर के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे आमजन को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस संबंध में लगातार संपर्क पोर्टल पर शिकायतें दर्ज करवाने के साथ-साथ सहायक अभियंता, सहायक इंजीनियर, मुख्य सहायक अभियंता एवं मुख्य अभियंता कार्यालय को मौखिक, लिखित एवं मोबाइल माध्यम से कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या समाधान हेतु कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई।
नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि पानी वितरण के समय टंकी स्थल पर विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों विशेषकर कनिष्ठ अभियंता (श्रम्छ) की उपस्थिति नहीं रहती, जबकि च्भ्म्क् नियमों के अनुसार जल वितरण व्यवस्था की निगरानी हेतु संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक मानी जाती है।
वही नमन चैधरी ने मांग उठाई है कि विभाग अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने के कारणों की तकनीकी जांच करवाए, जिसमें पाइपलाइन प्रेशर, वाल्व संचालन, लीकेज, एयर लाॅक, चोक पाइपलाइन की जांच शामिल हो। साथ ही लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय नियमों अनुसार कार्यवाही की जाए।

क्षेत्र के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों को सामूहिक ज्ञापन दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button