वार्ड 44: कार्यालय उद्घाटन के बाद ‘इंटरनेशनल ब्लॉगर’ शुभकरण गहलोत ने भरा नामांकन, कोंग्रेस भाजपा का बिगड़ सकता है समीकरण!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के वार्ड संख्या 44 में चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह दिलचस्प और त्रिकोणीय मोड़ पर आ चुका है। सोशल मीडिया पर ‘इंटरनेशनल ब्लॉगर’ के नाम से चर्चित और युवाओं में लोकप्रिय निर्दलीय प्रत्याशी शुभकरण गहलोत ने कार्यालय उद्घाटन के ठीक अगले दिन आज पूरे दमखम और समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
गौरतलब है कि बीते कल वार्ड 44 में नत्थूसर रे गेट के बाहर, किराडू बगेची के पास शुभकरण गहलोत के मुख्य चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ था। इस दौरान जाने-माने विद्वान पंडित नथमल जी पुरोहित ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया था और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था।
कार्यालय उद्घाटन के बाद आज शुभकरण गहलोत अपने सैकड़ों समर्थकों, युवा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में नामांकन दाखिल करने पहुंचे, गहलोत के नामांकन दाखिल करने से पूरे क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं।
नामांकन के दौरान युवाओं के जोश ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—कांग्रेस और भाजपा—के चुनावी समीकरणों को पूरी तरह हिला कर रख दिया है। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर मजबूत पैठ और जमीनी स्तर पर युवाओं के सीधे जुड़ाव के चलते शुभकरण गहलोत की यह निर्दलीय दावेदारी मुख्य मुकाबले को बेहद कड़ा और निर्णायक बना चुकी है। अब देखना ये दिलचस्प होगा की शुभकरण की मौजूदगी दोनो पार्टियों के प्रत्याशियों को कितना बेचैन करती है और वो किस तरह से नई रणनीति अपनाती है



































