|

नयाशहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी: दुकान से गल्ला उठाकर फरार हुआ युवक, CCTV खंगाल रही पुलिस

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। हरोलाई हनुमान मंदिर रोड पर नीलकंठ पेट्रोल पंप के पास नाथसागर की ओर जाने वाली गली में एक युवक दुकान से रुपयों का गल्ला उठाकर फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार, फरसा महाराज सेवग वही का निवासी एक बुजुर्ग लोहे के खोखे में गोली, बिस्कुट और पान मसाला की दुकान चलाते हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे वे दुकान खोलने के बाद किसी काम से सामने स्थित अपने घर चले गए। इसी दौरान एक युवक दुकान पर पहुंचा और वहां रखा गल्ला उठाकर मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि गल्ले में करीब 1000 से 1500 रुपये की नकदी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात को अंजाम देने वाले युवक की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button