bikaner:सड़ा-गला अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप


THE BIKANER NEWS:;बीकानेर में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के किशनयात टेचरी फांटे के पास 30 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे की बताई रही है: देशनोक निवासी जयचंद ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमे रिवादी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर किशनयात क्षेत्र में एक पानी की होद में यह शव पड़ा मिला। शव बेहद खराब और सड़ी-गली हालत में था, जिसके कारण अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।






































