कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स कल्याण समिति का धरना-प्रदर्शन 16 अगस्त तक स्थगित

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर, 01 अगस्त 2025स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर की पेंशनर्स कल्याण समिति द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को दिनांक 16 अगस्त 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

समिति अध्यक्ष श्री मनफूल मांगलिया ने बताया कि समिति की पाँच सूत्रीय मांगों के संदर्भ में कुलपति प्रो. डॉ. अरुण कुमार के साथ कई दौर की सकारात्मक वार्ता आयोजित हुई, जिनमें कुलपति महोदय द्वारा मौखिक आश्वासन दिया गया कि सभी लंबित मांगों का निस्तारण 15 दिवस के भीतर कर दिया जाएगा।
कुलपति के इस आश्वासन के पश्चात समिति ने निर्णय लिया है कि पूर्व निर्धारित आंदोलनात्मक कार्यक्रम को आगामी 15 दिनों के लिए स्थगित रखा जाएगा।
श्री मांगलिया ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि दिनांक 15 अगस्त 2025 तक मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो दिनांक 16 अगस्त से विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें राज्य भर के पेंशनर्स, उनके परिजन एवं महिलाएं सहभागिता करेंगी





































