|

घर में घुसकर मां-बेटियों से मारपीट व बदसलूकी, बाइक तोड़ी; तीन युवकों पर मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव बाना में एक नाबालिग सहित दो बहनों के साथ बदसलूकी, मारपीट और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी के अनुसार परिवादी नाबालिग युवक ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार को वह पड़ोसी गांव गया हुआ था तथा उसके पिता भी ताऊ के घर गए हुए थे। घर पर उसकी मां व दो बहनें मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के दो सगे भाई और एक अन्य युवक लाठी, जेली व लोहे की चोसंगी लेकर जबरन घर में घुस आए।
परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसकी मां और दोनों बहनों के साथ मारपीट करते हुए बदसलूकी की। शोर सुनकर जब उसके पिता, मौसी और वह स्वयं मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की तथा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button