|

कोडमदेसर में मुरलीधर कॉलोनी निवासी युवक और उनके दोस्तों पर फायरिंग,गाड़ियों में तोड़फोड़,मची अफ़रातफ़री,पुलिस जुटी जांच में

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में कोडमदेसर भैरवनाथ मंदिर के नजदीक स्थित एक होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग और गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने युवकों पर गोलियां चलाईं और उनकी गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी अमित बिश्नोई अपने दोस्तों के साथ बोलेरो और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर कोडमदेसर मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद सभी मंदिर के पास स्थित एक होटल पर चाय पीने के लिए रुके थे।

इसी दौरान फॉर्च्यूनर, दो पिकअप और दो कैंपर गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि गाड़ियों से उतरे लोगों ने पिस्तौल निकालकर युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने कैंपर से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और स्कॉर्पियो पर भी गोलियां चलाईं।
अचानक हुई फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी वहां से भागने लगे। इस दौरान हमलावर एक खराब कैंपर को मौके पर ही छोड़ गए।
चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
घटना को लेकर अमित बिश्नोई ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में संतोष, मुकेश बिश्नोई, विष्णु और हरियाणा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ धोलू को नामजद किया गया है।
पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button