बीकानेर में सोमवार को दो चरणों में बिजली कटौती, कई इलाके होंगे प्रभावित

बीकानेर। शहर में विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सोमवार, 12 अक्टूबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कटौती दो अलग-अलग समय पर होगी।
सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक
इस दौरान शिववैली मंदिर, यूको बैंक, जैन गंगा मार्बल, चबुतरावाला, लखोटिया इंडस्ट्रीज, विश्वकर्मा कॉलोनी 1 व 2, बोथरा मार्बल 1 व 2, दाल मिल 1 व 2, इनस्टाइल डेवलपर कॉलोनी, रामप्रताप, सिकंदर यादव डीटीआर, शिववैली हाइट्स, फ्लोरल हॉस्पिटल, जैन पब्लिक स्कूल, अग्रवाल भवन 1 व 2, होटल कला मंदिर, किआ शोरूम के सामने, जैम इन्फा और सामुदायिक स्वास्थ्य भवन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक
इस दौरान चेतनानंद रोड, मूंधड़ा बगीची, नत्थूसर टंकी, नत्थूसर गेट, जोशी टेंट हाउस, फरसोलाई, बारह गुवाड़, काशनदी, नथानियों की सराय, का चौक, मोहता चौक, मरुनायक मंदिर, वैदों का चौक और सब्जी मंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।





































