बीकानेर:- रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर | लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय सामाजिक संस्थाओं के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की शिनाख्त सुभासपुरा (बीकानेर) निवासी आसू राम (उम्र करीब 65 वर्ष) पुत्र माला राम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही ‘खिदमतगार खादिम सोसायटी’ और ‘असहाय सेवा संस्था’ के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रशासन की मदद की। मौके पर संबंधित आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) थाना पुलिस टीम मौजूद रही।
हादसे के तुरंत बाद, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस टीम की निगरानी तथा सामाजिक संस्थाओं के सेवादारों की मदद से मृतक को पीबीएम (PBM) अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों द्वारा आवश्यक मुआयना करने के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





































