|

लालासर की बेटियों ने फिर रचा इतिहास, जिलास्तर पर जीता रजत पदक

THE BIKANER NEWS::; राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लालासर की छात्रा वर्ग टीम ने एक बार फिर शानदार और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिलास्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

टीम की होनहार खिलाड़ी प्रियंका मेहरा, प्रीती मेहरा, यमुना मेहरा, कोमल कंवर, किरण मेहरा सहित पूरी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के गुरुजनों, कोच और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल ओर ग्राम अध्यक्ष लालासर केवलचन्द ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती।

भीम आर्मी परिवार की ओर से पूरी टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button