|

बड़ी खबर: कोतवाली थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में चोरी के आरोपी को बीकानेर पुलिस ने 72 घंटे में मुंबई से दबोचा, पूरा सोना बरामद

THE BIKANER NEWS:बीकानेर। शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के मामले का महज 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चुराया गया 75.50 ग्राम सोना शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है।

दिनांक 6 जून 2026 को नयाशहर थाने के सामने रहने वाले परिवादी कपिल सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी ‘जुगल जोशी ज्वैलर्स’ नामक दुकान में काम करने वाला कारीगर राजू मण्डल 75.50 ग्राम सोना चोरी करके फरार हो गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार और वृत्ताधिकारी (CO City) आईपीएस अनुज डाल के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। कोतवाली थानाधिकारी श्रीमती सविता डाल के नेतृत्व में इस टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी मदद के जरिए आरोपियों का पीछा किया और आखिरकार मुंबई के बोरिवली इलाके से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

  1. राजू मण्डल उर्फ शान्तनु करनार (28) – पुत्र आकाश मण्डल, मूल निवासी: जिला हुगली (पश्चिम बंगाल)। हाल मुकाम: जुगल जोड़ी डाई कटिंग सेंटर, कुम्हारों का मोहल्ला (कोतवाली के पीछे)।
  2. सुबरात अली उर्फ सोबरात अली शेख (40) – पुत्र मोहम्मद अली शेख, मूल निवासी: जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल)।

इनकी रही विशेष भूमिका:

इस पूरी धरपकड़ और खुलासे में थानाधिकारी श्रीमती सविता डाल के नेतृत्व वाली टीम के सदस्यों— एसआई राकेश मीणा, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल लीलाधर (थाना कोतवाली) तथा साइबर सेल के एसआई दिलीप सिंह की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button