श्री दीप कुंवर सती माता जी का भव्य जागरण एवं महाप्रसादी 18 को, चूनरी महोत्सव कल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। देवीकुण्ड सागर स्थित श्री दीप कुंवर सती माता जी का भव्य जागरण एवं महाप्रसादी का आयोजन आगामी 18 अक्टूबर, रविवार को किया जाएगा।
आयोजन से पहले माता का चूनरी महोत्सव बुधवार, 14 अक्टूबर (चतुर्थी तिथि) को शाम पांच बजे आयोजित होगा। आयोजन से जुड़े श्याम शिव नारायण पुरोहित ने बताया कि इस पावन अवसर पर 151 मीटर लंबी माता की चूनरी यात्रा निकाली जाएगी, जो ठाकुर जी मंदिर से प्रारंभ होकर सती माता मंदिर तक जाएगी। पुरोहित ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर माताजी को चूनरी अर्पित करें।
इसके साथ ही, पुरोहित ने बताया कि 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य जागरण में कई विशेष आकर्षण होंगे। इस जागरण में श्रद्धालुओं को पंजाब के कलाकारों द्वारा शिव तांडव नृत्य, बाहुबली हनुमानजी की झांकी और माताजी की अद्भुत झांकियों के साक्षात् दर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।




































