कोटगेट थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, 5 युवतियां और 3 युवक दस्तयाब

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए पांच युवतियों और तीन युवकों को दस्तयाब किया है। कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस टीम ने क्षेत्र स्थित स्पा एंड सैलून जोन पर रेड की।

कार्रवाई के दौरान मौके से पांच युवतियों और तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।पुलिस द्वारा सभी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दस्तयाब किए गए युवक-युवतियां बीकानेर के ही रहने वाले हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





































