|

बीकानेर: भीड़भाड़ वाले बाजार में महिला का पर्स पार,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

THE BIKANER NEWS:-​​बीकानेर। शहर में चोरी और झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार दोपहर स्टेशन रोड लालजी होटल के सामने स्थित भीड़भाड़ वाले बाजार में एक शातिर बदमाश ने एक महिला के बैग से पर्स निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

​ मिली जानकारी के अनुसार, सुदर्शना नगर की रहने वाली सुशीला जाजड़ा अपनी एक परिचित महिला के साथ लालजी होटल के सामने सब्जी और फल खरीदने के लिए आई थीं। खरीदारी पूरी करने के बाद जब दोनों महिलाएं वापस अपनी टैक्सी की ओर लौट रही थीं, तभी पीछे से आए एक शातिर युवक ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उनके बैग से पर्स निकाल लिया। बताया जा रहा है कि पर्स में लगभग 5,000 रुपये की नकदी रखी हुई थी। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है प्रारंभिक जांच के दौरान फुटेज में एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में कोटगेट थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कांस्टेबल संपत लाल को सौंप दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button