अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर महिला सम्मान समारोह, बेटियों की उपलब्धियों को मिला सम्मान

THE BIKANER NEWS:;द बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर रविवार को बीकानेर के रिद्धि-सिद्धि भवन में नारी शक्ति संगठन की ओर से ‘महिला सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों की उपलब्धियों और महिलाओं की प्रतिभा को सम्मानित करने के साथ उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।
वर्षा सांचीहर ने जानकारी देते हुए बताया कि नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक मधु खत्री के नेतृत्व में आयोजित समारोह “नारी का सम्मान, सशक्त समाज और समृद्ध बीकानेर” की भावना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में सीके बिड़ला हॉस्पिटल, जयपुर के स्टेट हेड संजीव जाजोड़िया, डीवाईएसपी शालिनी बजाज और डॉ. शेफाली दाधीच सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संजीव जाजोड़िया ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने वाले ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं शालिनी बजाज और डॉ. शेफाली दाधीच ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता और उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विचार रखे।
समारोह में उड़ान ग्रुप की ओर से बेटियों की उपलब्धियों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मां और बेटी की संयुक्त नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भावुक माहौल बना दिया। वहीं नन्हीं ध्वनि खत्री ने बेटी दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे और अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ उद्घोषक रविन्द्र हर्ष, ज्योतिप्रकाश रंगा, अनिल जोशी, राजेश अग्रवाल, पवन जैन एवं मनोज व्यास का विशेष सहयोगी के रूप में सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र हर्ष और सुहानी शर्मा ने किया। संगठन की सचिव संजू खत्री ने अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में मधु खत्री, संजू खत्री, रीता तनेजा, सुषमा राय, सुहानी शर्मा, रजनी कालरा सहित पूरी आयोजन टीम का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के सहयोगी के रूप में लोटस डेयरी, सीके बिड़ला हॉस्पिटल जयपुर और कृष्णा आईवीएफ हॉस्पिटल जुड़े रहे।
न्यूज़ पेपर बना दो
2000×2000 साईज





































