बीकानेर:-9 और 11 तारीख को मतदान के दिन संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 31 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल संबंधित नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में लागू रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार 9 सितंबर 2026 को बीकानेर नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
वहीं 11 सितंबर 2026 को जिले की नगर पालिका नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर में मतदान होने की स्थिति में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह आदेश सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत जारी किया गया है।
इन क्षेत्रों में ही लागू होगा अवकाश
आदेश के अनुसार सार्वजनिक अवकाश संबंधित नगर पालिका/नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा। यह अवकाश जिले की संबंधित नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के अलावा अन्य तहसील अथवा ग्रामों पर लागू नहीं होगा।




































