|

कोटगेट थाना क्षेत्र में युवकों पर जानलेवा हमला, एक गंभीर, पीबीएम अस्पताल में भर्ती

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में न्यायालय में गवाही देने से रोकने के कथित उद्देश्य से कार सवार युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आठ नामजद आरोपियों सहित 7-8 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी रूपेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी छीपों का मोहल्ला, खारिया कुआं ने बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 10:40 बजे वह अपने साथियों के साथ कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि रामा कुटी कॉम्प्लेक्स के सामने एक कैंपर और दूसरी कार लगाकर उनका रास्ता रोक लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-सरियों से हमला कर दिया।


परिवादी का आरोप है कि हमले का मुख्य कारण पुराने आपराधिक प्रकरण में चेतन सिंह की गवाही है। आरोप है कि आरोपी लगातार चेतन सिंह पर गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे थे और इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूरी साजिश आरिफ नामक व्यक्ति ने रची।
हमले में चेतन सिंह उर्फ चिंटू के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं नवरत्न, लोकेश और रूपेंद्र को भी चोटें आई हैं।
परिवादी ने रिपोर्ट में सोहेल उर्फ फेंकड़ी, अलराज उर्फ सोनू, रियाज उर्फ मोनू, शाहरुख, अजय पंवार, अजयपाल बिश्नोई और अंकित डेलू सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित 7-8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button