|

बीकानेर ने बदमाशों के हौसले बुलंद,भाइयों के तिलक कर घर लौट रही धरणीधर निवासी पुरोहित महिला और उसकी माँ से पर्स छीनकर फरार बाइक सवार:-देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रात को अपने भाइयों के तिलक कर घर लौट रही स्कूटी सवार माँ बेटी से पर्स छीनकर फरार हो गए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश पर्स में मोबाइल, 6 हजार रुपए नकद और बच्चे की पाजेब रखी हुई थी।
घटना चौपड़ा बाड़ी से घर लौटते समय हुई। पीड़िता रक्षा पुरोहित पत्नी आशीष, निवासी उस्ता बाड़ी के बाहर, धरणीधर मंदिर के पास निवासी ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा पुरोहित अपनी माताजी के साथ स्कूटी पर सवार होकर चौपड़ा बाड़ी से घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रमण भवन के पास मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उनकी माताजी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए।
पीड़िता के मुताबिक पर्स में एक आईटेल एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 6 हजार रुपए नकद और बच्चे की एक जोड़ी पाजेब थी।
घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल है। पीड़िता ने पुलिस से बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और सामान बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देखे वीडियो👇👇👇

https://www.facebook.com/share/r/18UZCuqNzY/

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button