|

बीकानेर:-शातिराना तरीके से थार गाड़ी में छिपा रखी थी अफीम, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने युवक को दबौचा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पांचू थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नोखा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक थार रॉक्स गाड़ी से अफीम जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

​थानाधिकारी (सीआई) ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में टीम ने नोखा रोड पर संदिग्ध थार जीप को रोककर सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को थार के डीजल टंकी के ढक्कन के पास बने गुप्त बॉक्स से 78 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

​पुलिस ने अफीम व तस्करी में प्रयुक्त थार रॉक्स गाड़ी को जब्त कर पांचू गांव निवासी आरोपी सुंदर लाल जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मादक पदार्थ को बेहद शातिराना तरीके से डीजल टंकी के ढक्कन के नीचे छिपा रखा था।

​इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के साथ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रामनिवास, कांस्टेबल लीलाराम, सुनील और गणेशाराम शामिल रहे। पुलिस आरोपी से अफीम की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button