|

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन नीलकंठा’ के तहत नयाशहर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से डोडा पोस्त, MDMA और चोरी के मामलों में कई आरोपी गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 24 जुलाई। बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और चोरी के मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई इन कार्रवाइयों में भारी मात्रा में डोडा पोस्त, एमडीएमए (MDMA), नकदी, वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है।


नयाशहर थाना: 7.855 किलो डोडा पोस्त जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
नयाशहर थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 7 किलो 855 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया।
श्रवण कुमार जाट (मुरलीधर व्यास नगर) से 420 ग्राम डोडा पोस्त बरामद।
इन्द्र पाल विश्नोई (जाम्मेश्वर नगर) से 1 किलो 535 ग्राम डोडा पोस्त बरामद।
प्रेमसुख विश्नोई (जाम्मेश्वर नगर) से 7 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद।


जेएनवीसी थाना: 88.72 ग्राम MDMA और दो वाहन जब्त
जेएनवीसी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 88.72 ग्राम एमडीएमए (MDMA) और तस्करी में प्रयुक्त टाटा टैक्सी व शिफ्ट कार जब्त की।
गिरफ्तार आरोपियों में:
राधेश्याम देदड़ (हापासर)
प्रेम कुमार विश्नोई (गंगानगर)
अशोक विश्नोई (रानी बाजार, बीकानेर)
पुलिस के अनुसार पूछताछ में नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
सदर थाना: 105.34 ग्राम MDMA, नकदी और टैक्सी जब्त
सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 105.34 ग्राम MDMA, 66,835 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कांटा तथा तस्करी में प्रयुक्त लोडिंग टैक्सी जब्त की।


इस मामले में ताराचंद और इसामुद्दीन उर्फ असलम को गिरफ्तार किया गया है।
मुक्ताप्रसाद नगर थाना: चोरी के तीन मामलों का खुलासा
मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
मेघराज (बंगलानगर)
रवि नायक (मुक्ताप्रसाद नगर)
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया गया है।
बीकानेर पुलिस का संदेश
बीकानेर पुलिस ने कहा कि “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” की नीति के तहत नशे के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी नशा तस्करी और अपराध से जुड़ी किसी भी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button