बीकानेर में ज्वेलरी दुकान से 75.500 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ कर्मचारी, मामला दर्ज


बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान से कर्मचारी द्वारा बड़ी मात्रा में सोना लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी कपिल सोनी पुत्र जगुलनारायण कावत सोनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके भाई की अनुपस्थिति में दुकान पर कार्यरत कर्मचारी राजू मंडल दुकान संभाल रहा था। इसी दौरान वह दुकान से करीब 75.500 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया।परिवादी के अनुसार आरोपी की पूरी गतिविधि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी को सोना लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। घटना 5 जून की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजू मंडल पुत्र आकाश मंडल, निवासी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।





































