|

बीकानेर में दो गुटों के बीच मारपीट, 4 लोग घायल,पुलिस ने संभाला मोर्चा

THE BIKANER NEWS:^​बीकानेर: शहर के सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद एक बड़ी झड़प में तब्दील हो गया। रात करीब 3 बजे हुई इस घटना में चार लोग घायल हो बताये जा रहे है जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मोरपंख गार्ड के पास स्थित एक गली में शराब पीने को लेकर हुई थी। दोनों पक्षों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और गंभीर मारपीट में बदल गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस के साथ-साथ सीओ सिटी अनुज डाल स्वयं देर रात मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत करवाया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल की।

फिलहाल क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष से औपचारिक परिवाद (शिकायत) प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने और शांति बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button