|

कैरम की गोटियों से सजा सामाजिक एकता का मंच, शाकद्वीपीय कैरम प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह*200 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी, मातृशक्ति ने भी बढ़ाया खेलों का उत्साह

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। खेलों के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी मेलजोल और प्रतिभाओं को मंच देने की पहल के तहत स्व. श्री गंगादास जी स्मृति संस्थान एवं मारवाड़ी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शाकद्वीपीय छठी कैरम प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ 2 अक्टूबर को स्थानीय सेवगो की बगेची भवन में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही कैरम की गोटियों पर प्रतिभागियों के हुनर और रणनीति का रोमांच देखने को मिला।
प्रतियोगिता के संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को खेलों के माध्यम से एक मंच पर जोड़ना तथा नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देना है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा,व्यवसायी उत्तमचंद भोजक एवं मारवाड़ी ग्रुप के सदस्य वीकास वीकास शर्मा उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के सदस्य गणेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। विशेष रूप से मातृशक्ति की भागीदारी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई है। उद्घाटन सत्र एवं प्रथम दिन कुल 14 मैच खेले गए।
मुख्य अतिथि दयाशंकर शर्मा ने कहा कि कैरम जैसे खेल मनोरंजन के साथ एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन और खेल भावना का विकास करते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समाज की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देने के साथ विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के बीच सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने समाज में खेल गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने की आवश्यकता जताई।
विकास शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में समाज के विभिन्न वर्गों की बड़ी भागीदारी सामाजिक एकता और आपसी मेलजोल का परिचायक है। ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।
आयोजन से जुड़े जैनेंद्र शर्मा ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता के बाद अब शतरंज के मुकाबलों का रोमांच भी देखने को मिलेगा।
रविवार, 4 अक्टूबर को स्व. जयशंकर शर्मा स्मृति द्वितीय शतरंज प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ होगा। शतरंज प्रतियोगिता में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है, जिसमें मातृशक्ति की भी सहभागिता है।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिया शर्मा ने किया, जबकि उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं का विवेक शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आर.के. शर्मा, दुर्गादत्त भोजक, बजरंगलाल शर्मा, रविन्द्र शर्मा, नितिन वत्सस, पवन शर्मा, यशवर्धन, तेजेश, लक्ष्यसहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button