बीकानेर: लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में चोरी,सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर एवं पार्क परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ हेमेंद्र नागर और कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल से मुलाकात कर परिसर में सुरक्षा पुख्ता करने की मांग रखी।
समिति के अनुसार, 22 सितंबर को लक्ष्मीनाथ जी पार्क के टॉयलेट से सभी वाल्व और टोंटियां चोरी हो गईं। इसके अलावा फव्वारे के कक्ष का गेट तोड़ने का भी प्रयास किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मंदिर एवं पार्क परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ने की मांग की। साथ ही दिन के समय परिसर में नियमित रूप से पुलिसकर्मी तैनात करने की भी मांग रखी गई, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में सीताराम कच्छावा, महेंद्र सोनी, हरि प्रकाश, शिव प्रकाश और निर्मल सोनी शामिल रहे।





































