|

बीकानेर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे

बीकानेर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी और गजनेर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयाशहर थाने के हिस्ट्रीशीटर विष्णु बांगूड़ा और बाला भाट के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार टीम ने भारतमाला मार्ग के पास दबिश देकर दोनों बदमाशों को दस्तयाब किया। आरोपियों पर एक पीड़ित की गाड़ी को टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने का आरोप है। दोनों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी।
इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह, गजनेर थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। वहीं साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव ने तकनीकी सहायता देकर आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button