|

थाने से गायब हुई हेड कांस्टेबल की बाइक मामले में बड़ा खुलासा, ड्राइवर पर गिरी गाज

बीकानेर। खाजूवाला थाना परिसर से दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की बाइक गायब होने और बाद में सुनसान स्थान पर लावारिस हालत में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

प्रारंभिक जांच में थाने के ही ड्राइवर की भूमिका सामने आने पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है।जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल यादव ने करीब दो-ढाई माह पहले सुरक्षा कारणों से अपनी बाइक खाजूवाला थाने में खड़ी की थी और इसकी जानकारी थाने में अपने परिचित को भी दी थी। जब वह दिल्ली से वापस खाजूवाला लौटे तो उनकी बाइक थाना परिसर से गायब मिली।

इस पर खाजूवाला क्षेत्र के चक 3 बीजीएम गुल्लूवाली निवासी अनिल यादव ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।कुछ दिन बाद यह बाइक अचानक एक सुनसान स्थान पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर विस्तृत जांच की गई। जांच में प्रथम दृष्टया खाजूवाला थाने के ड्राइवर रामकुमार द्वारा बिना अनुमति थाने में खड़ी बाइक का मूवमेंट किए जाने की बात सामने आई।एसपी मृदुल कच्छावा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रामकुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की विभागीय जांच सीओ खाजूवाला आकांक्षा चौधरी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button