कल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मर के अति-आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को बीकानेर शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक डीआरएम ऑफिस, पांडे गली और चोतीना कुआं क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी।इस दौरान विद्युत तंत्र की लाइनों एवं ट्रांसफार्मर का रखरखाव कार्य किया जाएगा। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।





































