रविवार को इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। विद्युत तंत्र एवं विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते रविवार 27 सितंबर को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर नंबर-2 से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एसबीआई बैंक, खतूरिया भवन, खजांची भवन, चौपड़ा कटला, राजगढ़ ऑफिस, आई हॉस्पिटल, फोर्टिस अस्पताल तथा रिलायंस फ्रेश सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।




































