व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत


बीकानेर। शहर में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के दो टुकड़े हो गए। वहीं, टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर भी अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गई।हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मौका मुआयना कर वाहन को कब्जे में ले लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।





































