लंदन में अखंड स्वामी जी की MNBOR के एम.डी. धर्मेंद्र पाठक और डॉ. वंदना पाठक से शिष्टाचार भेंट


thebikanernews.com:- लंदन: स्वामिनारायण संप्रदाय के पूज्य अखंड स्वामी जी ने अपने हालिया लंदन प्रवास के दौरान मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (MNBOR) के प्रबन्ध निदेशक (एम.डी.) श्री धर्मेंद्र पाठक एवं डॉ. वंदना पाठक से शिष्टाचार मुलाकात की।


इस खास मुलाकात के दौरान पूज्य स्वामी जी और MNBOR के अधिकारियों के बीच आध्यात्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के इंडिया सी.ई.ओ. श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय ने इस गरिमामयी मुलाकात पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने पूज्य स्वामी जी के लंदन प्रवास एवं उनकी आध्यात्मिक यात्रा के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।





































