|

5.4 तीव्रता का भूकंप, सिक्किम से बिहार और बंगाल तक कांपी धरती, भूटान-बांग्लादेश में भी महसूस हुए झटके

डिजिटल डेस्क। नेपाल और पूर्वोत्तर भारत में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 7:02 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र पूर्वी नेपाल के कोशी प्रांत में सिक्किम सीमा के नजदीक बताया जा रहा है।
सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार तक महसूस हुए झटके
भूकंप के झटके सिक्किम की राजधानी गंगटोक सहित पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में महसूस किए गए। इसके अलावा बिहार और मेघालय के कुछ इलाकों में भी धरती कांपी। अचानक आए झटकों से घबराए लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

भूटान, बांग्लादेश और चीन तक असर
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप का असर भारत और नेपाल के अलावा पड़ोसी देशों भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। फिलहाल इस भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।


सुबह से पहले भी आए दो हल्के भूकंप

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मुख्य भूकंप से पहले भी क्षेत्र में दो हल्के भूकंप दर्ज किए गए थे। देर रात 12:13 बजे सिक्किम के नजदीक भूटान में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि सुबह 3:39 बजे असम के कार्बी आंगलोंग जिले में 2.5 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए।
लगातार आए भूकंप के झटकों के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button