दर्दनाक रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत


नोखा। नोखा क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। सुरपुरा से पहले सलुंडिया गांव के पास जम्मूतवी ट्रेन की चपेट में आने से मघाराम मेघवाल की मौत हो गई। मृतक सलुंडिया गांव का निवासी बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मघाराम जम्मूतवी ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद ट्रेन मौके पर काफी देर तक रुकी रही, जिससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। मृतक के शव को सुरपुरा रेलवे स्टेशन पर रखवाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना के बाद सलुंडिया गांव में मातम का माहौल है। 40 वर्षीय मघाराम की असमय मौत से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा दुख है।





































