बीकानेर: डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल


बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में 954 आरडी बीकमपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे। घायल को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।हादसे में जाटावास, बज्जू निवासी लेखराम (20) पुत्र मानाराम जाट और बिठनोक निवासी बलदेव (22) पुत्र रामेश्वरलाल ब्राह्मण की मौत हो गई। वहीं, जाटावास, बज्जू निवासी मोहन (18) पुत्र टीकूराम जाट गंभीर रूप से घायल हो गया।

डंपर की टक्कर से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर सवार होकर 954 आरडी बीकमपुर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक-डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने शुरू की जांचघटना की सूचना मिलने पर बज्जू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डंपर की टक्कर बाइक में आगे से लगी या पीछे से। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।




































