Bikaner:-भाजपा प्रत्याशी के घर के बाहर हंगामा, एक युवक के अपहरण का आरोप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-नोखा में नगरपालिका चुनाव में मतदान से कुछ ही घंटे पहले एक भाजपा प्रत्याशी के घर के बाहर देर रात भारी हंगामा और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक के अपहरण का भी आरोप है, जिसकी रिपोर्ट नोखा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात करीब 12:54 बजे दामोदर सुथार, रमेश राठी और तीन-चार अन्य लोग घर के बाहर बातचीत कर रहे थे। तभी तेज गति से दो बोलेरो गाड़ियां वहां आकर रुकीं।
गाड़ियों में से उतरे आरोपियों के हाथों में लाठी-सरिये थे और वे सीधा ओमप्रकाश और उनके मामा पर हमला करने के लिए दौड़े। दोनों ने तुरंत घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई।
अपहरण और तोड़फोड़:
आरोप है कि इस दौरान हमलावर छोटे रमेश राठी को जबरन अपनी गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। जाते समय आरोपियों ने वहां खड़ी एक स्कूटी को भी टक्कर मारकर बुरी तरह तोड़ दिया।
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





































