|

राष्ट्रीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में बीकानेर के अस्मित व्यास ने हासिल किया द्वितीय उपविजेता का खिताब

नामधारी सिख संगत की ओर से श्री सतगुरु उदय सिंह जी के पावन सान्निध्य में 14 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से शास्त्रीय संगीत के प्रतिभाशाली कलाकारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में कलाकारों ने अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सीनियर वर्ग की ख्याल गायकी श्रेणी में अस्मित व्यास ने अपनी सधी हुई गायकी, सुरों की शुद्धता और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों एवं श्रोताओं का दिल जीत लिया।

उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर उन्हें द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।ग्रैंड फिनाले के दौरान उन्हें मंच पर ट्रॉफी एवं 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। अस्मित की इस उपलब्धि से बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता पर परिजनों, गुरुजनों और संगीत प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल संगीत भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button