शहर के इस थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। शहर में 25 वर्षीय युवक द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता बहादुर सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।





































