कल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र की 33 केवी लाइन, विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार, 13 अक्टूबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर रहेगी बिजली कटौती:
सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक:फड़ बाजार और गेरसियों का मोहल्ला क्षेत्र।
सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक:नरसिंह सागर तालाब रोड के पास सर्वोदय बस्ती तथा भटियाणी जी मंदिर के पास सर्वोदय बस्ती का क्षेत्र। दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक:अलख सागर कुएं का क्षेत्र।





































