|

6 वर्षीय बेटी संग विवाहिता लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आईडसर बास से एक विवाहिता अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार आईडसर बास निवासी संतोष देवी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। 2 जुलाई की दोपहर करीब 4 बजे जब वह बेटे के घर पहुंचीं तो पुत्रवधू और 6 वर्षीय पोती घर पर नहीं मिलीं। इसके बाद आसपास, रिश्तेदारी और विवाहिता के पीहर में भी तलाश की गई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका।परिजनों ने पुलिस से मां-बेटी की तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा संबंधित थानों को आवश्यक सूचना भेजी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button