|

Breaking:-भाजपा नेता और कारोबारी के ठिकानों पर ED की बड़ी छापेमारी,मचा हड़कंप

द बीकानेर न्यूज़:-प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह राजस्थान के श्रीगंगानगर में कारोबारी एवं भाजपा नेता अशोक चांडक से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई और समाचार लिखे जाने तक अधिकारियों की जांच जारी थी।


जानकारी के अनुसार, ED की अलग-अलग टीमों ने अशोक चांडक के आवास, कार्यालय, शिवा वाइन, चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट सहित अन्य परिसरों पर एक साथ दबिश दी। जांच एजेंसी कारोबार और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल श्रीगंगानगर तक सीमित नहीं रही। जयपुर के वैशाली नगर में स्थित अशोक चांडक के रिश्तेदारों के आवासों पर भी ED की टीमों ने पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की।


राजनीतिक पृष्ठभूमि
अशोक चांडक का श्रीगंगानगर क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनके परिवार के सदस्य भी स्थानीय निकाय राजनीति में सक्रिय रहे हैं। बाद में वे भाजपा से जुड़े।
फिलहाल ED की ओर से छापेमारी के संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और निष्कर्षों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button