|

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्यवाही,62 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

छत्तरगढ़। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत छत्तरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थानाधिकारी नवनीत सिंह धारीवाल के निर्देशन में टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक कार में अवैध मादक पदार्थ लेकर सत्तासर की ओर से आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इंदिरा गांधी नहर की आरडी 585 के पास दोपहर करीब 3 बजे नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 62 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से गुरविंदर पुत्र सुरजीत सिंह, जाति जट सिख, निवासी वार्ड नंबर 23, अनूपगढ़, जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ की सप्लाई कहां की जानी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button