|

बड़ी खबर-बीकानेर में एक ही परिवार के 11 लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में, 2 लोग पीबीएम के ICU में भर्ती

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 17 जुलाई। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के मामले में एक ही परिवार के 11 लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 7 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 2 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार, गंगाशहर का है मामला, 22 तारीख को घर मे है शादी, परिवार के सदस्यों की तबीयत 15 जुलाई को पहली बार बिगड़ी थी। गुरुवार को उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन दोबारा तबीयत खराब होने पर शुक्रवार को फिर से पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और फूड इंस्पेक्टर की टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंची। फूड इंस्पेक्टर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घर का खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है।


टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।
उधर, पीबीएम अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों का उपचार कर रही है। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घिया ने सभी मरीजों के भर्ती होने और उपचार जारी होने की पुष्टि की है।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटा है और फूड पॉइजनिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button