|

बड़ी खबर:- इंदिरा गांधी नहर में गिरी बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार, 1 युवक की मौत, 3 सुरक्षित बचाए गए, 1 की तलाश जारी

THE BIKANER NEWS:-​छत्तरगढ़ / बीकानेर:बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इंदिरा गांधी मुख्य नहर (IGNP) में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार में कुल 5 लोग सवार थे, जो थारुसर गांव के रहने वाले हैं। हादसे में 1 युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, 1 युवक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

​घर लौटते समय हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, कार सवार ग्रामीण शुक्रवार रात करीब 10 बजे RD 682 से नहर के पटड़े के रास्ते RD 660 की आबादी से होते हुए अपने गांव थारुसर लौट रहे थे। इसी दौरान RD 656 के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सीधे मुख्य नहर में जा गिरी।

​गश्त पर थे अधिकारी, तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू

​हादसे के समय पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर खाजूवाला सीओ (CO) विजयपाल यादव और छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत धालीवाल क्षेत्र में गश्त पर थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

​पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से मुस्तैदी दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान कार में सवार लियाकत, रफीक और माशूक खान को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

​1 का शव बरामद, SDRF टीम कर रही दूसरे की तलाश

​हादसे में थारुसर निवासी प्रेम मेघवाल और इमरान पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना पर बीकानेर से SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के दौरान प्रेम मेघवाल का शव नहर से बरामद कर लिया गया है, जबकि लापता इमरान की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

​फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button