|

48 वर्षीय सरकारी शिक्षक ने फाँसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के उदरासर गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के आवासीय परिसर में मंगलवार सुबह एक सरकारी शिक्षक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार, उदरासर उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने कमरे में रह रहे सेवारत शिक्षक 48 वर्षीय गणेश प्रकाश जोहिया मंगलवार सुबह पंखे से लटके मिले। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। बीकानेर से परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button