बीकानेर में भगत सिंह जयंती पर युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प,लोकनायक शहीद भगतसिंह संस्थान’ द्वारा ‘नशा मुक्त भारत एक अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को ‘लोकनायक शहीद भगतसिंह संस्थान’ द्वारा ‘नशा मुक्त भारत एक अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 10 बजे तक जैसलमेर रोड स्थित जवाहर पार्क में आयोजित हुआ।
संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ चित्रकार मुकेश जोशी सांचीहर और डॉ. मोना सरदार डूडी ने भगत सिंह के जीवन पर आधारित चित्र बनाए और नशा मुक्ति के लिए प्रेरक स्लोगन लिखकर समाज को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान चित्रकार मुकेश जोशी सांचीहर ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा पूर्ण रूप से नशा (शराब) बंदी नहीं की जाती, तब तक ‘नशा मुक्त भारत’ केवल एक सपना ही रहेगा।
इस जयंती समारोह में राजकुमार गहलोत सहित बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों और बुजुर्ग देशभक्तों ने शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवाओं द्वारा भरा गया ‘नशा मुक्ति संकल्प पत्र’ रहा, जिसके माध्यम से कई युवाओं ने नशामुक्त जीवन जीने का प्रण लिया।





































