|

बीकानेर में दिनदहाड़े सेंधमारी, नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी

बीकानेर। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र के भगवानपुरा बस्ती का है, जहां अज्ञात चोर एक घर में सेंधमारी कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए।

इस संबंध में भगवानपुरा बस्ती निवासी सुमित्रा देवी ने कोटगेट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार 23 जून की दोपहर अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और संदूक में रखे 25 हजार रुपये नकद, चार चांदी की पायजेब, एक बड़ी जोड़ी पायजेब, सोने की रखड़ी, कानों के झुमके, ठुसी, मंगलसूत्र, सोने की आड़ सहित अन्य सामान और दस्तावेज चोरी कर ले गए।पीड़िता की रिपोर्ट पर कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button