बीकानेर की खुली जेल से बंदी फरार: सुबह हाजिरी के समय चला पता, हिसार का रहने वाला है आरोपी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: बीकानेर के बीछवाल स्थित खुली जेल से एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार बंदी की पहचान डिम्पी उर्फ सैंकी माली के रूप में हुई है, जो हिसार (हरियाणा) के सैनियान मोहल्ले का निवासी है।

हाजिरी के दौरान हुआ खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर की सुबह जब खुली जेल में बंदियों की नियमित गिनती और हाजिरी ली जा रही थी, तब डिम्पी उर्फ सैंकी गैरहाजिर पाया गया। इसके बाद जेल परिसर व आसपास उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह 20 अक्टूबर की रात को ही जेल परिसर से बाहर निकल गया और वापस नहीं लौटा।
पुलिस थाने में मामला दर्ज
खुली जेल के प्रभारी एवं प्रहरी राहुल चंदेला की रिपोर्ट के आधार पर बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें फरार बंदी की तलाश में जुटी हुई हैं।
अच्छे व्यवहार वाले बंदियों को केंद्रीय कारागार से खुली जेल में शिफ्ट किया जाता है, जहाँ वे दिन के समय बाहर जाकर मजदूरी या अन्य कार्य कर सकते हैं। हालांकि, रात के समय उन्हें वापस खुली जेल में ही गुजारनी होती है। इसी व्यवस्था के तहत डिम्पी को भी यहाँ रखा गया था।
खुली जेल की व्यवस्था:





































