|

बीकानेर: रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में युवक का शव कमरे में मिला, पुलिस जांच में जुटी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 17 जुलाई 2026।
बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर-1 स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में शुक्रवार सुबह एक युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति कमरे में मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची।


मौके पर संबंधित थाना पुलिस की टीम, जिसमें हेतराम (एचसी), लेखराम एवं एचसी सुभाष बिश्नोई शामिल थे, ने जांच और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान भगीरथ पुत्र मदन दास (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान एवं राजकुमार खड़गावत तथा असहाय सेवा संस्थान के सदस्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button