पुजारी बाबा के सानिध्य में 57 वे साल भरेगा रामदेवरा में मेला,’लालटोपी” की स्मृति में ‘एक शाम द्वारकाधीश के नाम’ भजन संध्या का होगा आयोजन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। स्वर्गीय पंडित रामदेव ओझा (लाल टोपी) की पावन स्मृति में आगामी 25 अक्टूबर को रामदेवरा में ‘एक शाम द्वारकाधीश के नाम’ विशाल भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन श्री जुगल किशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) द्वारा गायत्री माता मंदिर में किया गया।

आयोजक अनिल ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित रामदेव ओझा की स्मृति में यह आयोजन लगातार 16 वर्षों से रामदेवरा में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि श्री जुगल किशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में दुर्गादास छंगानी एवं शुभकरण गहलोत शिरकत करेंगे।
57वें पुजारी बाबा मेले के दौरान होगा आयोजन
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन ऐतिहासिक ‘पुजारी बाबा मेले’ के दौरान किया जा रहा है, जो इस बार अपने सफलता के 57 वर्ष पूर्ण कर रहा है। यह मेला 24, 25 और 26 अक्टूबर को कोडमदेसर भेरुनाथ, भोमिया जी, रामदेवरा, आशापुरा पोकरण, फलोदी माँ लटियाल मंदिर, बाप के भेरू जी एवं कपिल मुनि कोलायत होते हुए वापस बीकानेर पहुंचेगा।
इसी यात्रा के दौरान 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे से देर रात तक रामदेवरा स्थित पंडित रामदेव जेठमल ओझा धर्मशाला एवं श्री रामदेव होटल एंड रेस्टोरेंट के सामने भजन संध्या का आयोजन होगा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह
कार्यक्रम में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकार—जीतू माली (पोकरण), श्याम देराश्री, गायक नेमीचंद (रामदेवरा), गायक कैलाश, प्रेम सागर एवं रेवत जी डांसर द्वारा भगवान की मनमोहक व सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। साथ ही समारोह में क्षेत्र के गणमान्य जनों का बहुमान एवं सम्मान किया जाएगा।
इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन देव इवेंट्स एंटरटेनमेंट तथा ब्रदर्स यूथ क्लब की ओर से किया जा रहा





































