|

बीकानेर शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार,चौधरी महासचिव जयदीप बने सचिव

बीकानेर। बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

नई कार्यकारिणी में रमजान अली को संगठन महासचिव तथा मनीष पुरोहित नटसा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपाध्यक्ष पद पर हजारी मल देवड़ा, अरविंद मिढ्ढा, दिलीप बांठिया, अमरीक सिंह और मो. फारूक को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार महासचिव पद पर सुभाष स्वामी, गुरूबालक ओझा, सुशील सुथार, सुरेन्द्र डोटासरा, मनोज चौधरी, योगेश गहलोत और सुनीता गोड़ को जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव पद पर मुजीब, पुनम चंद नायक, जयदीप सिंह जावा, धनपत चायल, अहमद अली भाटी, रामनाथ आचार्य, संजय दयाल पुरोहित, अभिजीत चौधरी, जयकिशन पुरोहित, मनीष खान, ताहिर हसन कादरी, नंदलाल गहलोत, खेमचंद तेजी, शकील अहमद और सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है।

वहीं भीखाराम मेघवाल को प्रवक्ता तथा अभिषेक सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button